Santokh Choudhary Passed Away: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के साथ चलते-चलते सांसद संतोष चौधरी का निधन

59
Santokh Choudhary Passed Away in bharat jodo yatra

Santokh Choudhary Passed Away: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के साथ चलते-चलते सांसद संतोष चौधरी का निधन। हॉर्ट अटैक से मौत हुई। 

संतोख चौधरी पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। वे दोआबा के बड़े दलित नेता थे। 

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास 76 साल के संतोख को दिल का दौरा पड़ा। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। 

संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। 

चौधरी वर्ष 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 

Santokh Choudhary Passed Away – वर्ष 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे। 2002 में वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते। उन्होंने अकाली दल के सरवन सिंह को हराया था।

इसके बाद राहुल गांधी जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंचे। उनके साथ सांसद मनीष तिवारी भी हैं। संतोख चौधरी के निधन पर पंजाब के नेताओं ने शोक जताया है। 

पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक जताया। कैप्टन ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

आप नेता अनमोल गगन मान ने चौधरी के निधन पर शोक जताया और कहा कि जालंधर से सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

Reports Today

Click