Home उत्तर प्रदेश AKHILESH YADAV: अखिलेश की हैट्रिक, फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

AKHILESH YADAV: अखिलेश की हैट्रिक, फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
AKHILESH YADAV: अखिलेश की हैट्रिक, फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

AKHILESH YADAV: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। सपा का ये कन्वेंशन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में चल रहा है।

AKHILESH YADAV: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने न किया। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिलाया।

akhilesh yadav

AKHILESH YADAV: समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद पार्टी का ध्वजारोहण किया। अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण ने कहाकि पार्टी को निरंतर ऊर्जा देने की जरूरत है।

AKHILESH YADAV: प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन किया। पहला प्रस्ताव माता प्रसाद पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, रविदास मेहरोत्रा, दर सिंह, राम अचल, हाजी इरफान आदि ने किया था।

दूसरा प्रस्ताव अंबिका चौधरी, नरेश उत्तम, उदयवीर, सोबरन सिंह, अर्विदन सिंह समेत 25 लोगों ने पास किया था। तीसरे प्रस्ताव में स्वामी प्रसाद मौर्य, कमलकांत, प्रदीप तिवारी, नेहा यादव आदि शामिल रहे। सभी प्रस्तावकों के प्रस्ताव को देखते हुए अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुना गया।

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में चल रहा है। सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

AKHILESH YADAV: बता दें कि 28 सितंबर के सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया था। उत्तम भी दोबारे चुने गए। कल के सम्मेलन के दौरान भी सपा नेताओं ने देश और प्रदेश की हालत पर गहरी चिंता जताई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को कई मोर्चों पर असफल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here