Home उत्तर प्रदेश रायबरेली दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

0
दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के एक दिव्यांग व्यक्ति (disabled person) की मदद के बजाय पुलिस असरदार लोगो की सहायता में जुटी है। उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विकलांग ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगायी है।

बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के सेंहगों पश्चिम गांव निवासी शरीफ पुत्र अब्दुल गफूर जो कि दोनो पैरों से दिव्यांग है। उसके पास जीविका का कोई साधन नही है। पुस्तैनी आबादी की भूमि पर उसके पिता ने यूके लिप्टस के पेड़ लगा रखे थे जिसे बेंचकर वह अपना भरण पोषण करता परन्तु पेड़ कट जाने के बाद गांव के ही विजय लक्ष्मी पत्नी स्व0 श्याम लाल ने पुलिस की मदद से कटे पेड़ों को ले जाने से रोकवा दिया।

उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए दिव्यांग ने न्याय की गुहार लगायी है।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here