Elon Musk: एलन मस्क फिर बने सबसे धनवान शख्स, बर्नार्ड अरनॉल्ट को छोड़ा पीछे 

31
Elon Musk, World richest person 

Elon Musk Net Worth: एक बार फिर एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वहीं बर्नार्ड अरनॉल्ट को बड़ा नुकसान हुआ। 

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। टेस्ला के सीईओ ने फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा है। एलन मस्क की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। वहीं पेरिस ट्रेडिंग के बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट हुई है। 

Elon Musk Net Worth: एक बार फिर एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वहीं बर्नार्ड अरनॉल्ट को बड़ा नुकसान हुआ। 

बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट के कारण एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इस साल टॉप स्थान के लिए टक्कर देखी जा रही थी। कभी एलन मस्क तो कभी बर्नार्ड अरनॉल्ट टॉप स्थान पर थे। हालांकि ज्यादा समय तक इस साल बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे। वहीं एलन मस्क दूसरे स्थान पर थे।

Elon Musk Net Worth: बता दें कि बर्नार्ड अरनॉल्ट 74 साल के फ्रांसीसी बिजनेस टाइकून हैं। ये पहली बार दिसंबर 2022 में मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। अरनॉल्ट ने LVMH की स्थापना की, जिसके पास लुई वुइटन, फेंडी और हेनेसी सहित ब्रांड हैं।

ब्लूमबर्ग समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन के महत्वपूर्ण बाजार में धीमी आर्थिक बढ़ोतरी के बीच लग्जरी सेक्टर में कमी आई है। ऐसे में  एलवीएमएच के शेयरों में अप्रैल के बाद से करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। 

एक समय में अरनॉल्ट की कुल संपत्ति से एक ही दिन में 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं बुधवार को इनकी कुल संपत्ति में 5.25 अरब डॉलर का घाटा हुआ। अब बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर हो चुकी है। हालांकि इस साल इनकी संपत्ति में 24.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर 192 अरब डॉलर हो चुकी है। ब्लूमवर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति में बुधवार को 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल इनकी कुल संपत्ति 55.3 अरब डॉलर बढ़ी है। 

Reports Today

Click