Home राष्ट्रीय राजनीति HP ELECTION: 12 नवंबर को होगा हिमाचल का चुनाव

HP ELECTION: 12 नवंबर को होगा हिमाचल का चुनाव

0
HP ELECTION: 12 नवंबर को होगा हिमाचल का चुनाव

HP ELECTION: इलेक्शन कमीशन ने हिमाचल असेंबली के चुनाव की घोषणा कर दी है। 12 नवंबर को मतदान है। 8 दिसंबर को मतगगणा होगी।

HP ELECTION: चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने हिमाचल विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। असेंबली का चुनाव 12 नवंबर को होगा। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों में हर मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होगा। सभी लोगों को उनके घर से दो किलोमीटर के अंदर ही पोलिंग स्टेशन दिए जाने की कोशिश की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल में 55 लाख मतदाता 12 नवंबर को मतदान करेंगे। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

HP ELECTION: चुनाव आयोग ने बताया कि 17 अक्तूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। नामांकन की जांच 27 अक्तूबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार 29 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

हिमाचल में 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।

HP ELECTION: चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हैं।

चुनाव में शामिल सेवाकर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। गौर करें तो यहां 80 साल से ज्यादा उम्र के 1 लाख 22 हजार मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

HP ELECTION: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं। 2017 में इतनी ही सीटों पर चुनाव हुए थे। तब राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं, जबकि तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here