Lalu-Nitish: बीजेपी को हराने के लिए सोनिया से मिले लालू-नीतीश

5
lalu and nitish met sonia gandhi to defeat bjp

Lalu-Nitish: बिहार के CM नीतीश और RJD चीफ लालू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहाकि बीजेपी को हटाना है। सोनिया गांधी से लालू यादव और नीतीश कुमार की ये मुलाकात तकरीबन एक घंटे चली।

Lalu-Nitish: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम देश में कई दलों को एकजुट करना चाहते हैं। सोनिया गांधी ने इन दोनों नेताओं से कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है।

Lalu-Nitish: वहीं, आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि हमें बीजेपी को हटाना है और देश को बचाना है। जिस तरह से हमने बिहार में BJP को हटाया था, उसी तरह से हम सभी को एक साथ आना होगा।

Lalu-Nitish: गौर करें तो लालू-नीतीश की सोनिया से मुलाकात 7 साल बाद हुई। अगस्त 2015 में पटना के गांधी मैदान में JDU, आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन ने स्वाभिमान रैली में आयोजित की थी, जिसमें तीनों नेता एक मंच पर दिखे थे।

Lalu-Nitish: इससे पहले, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर हरियाणा के फतेहाबाद में ‘सम्मान दिवस रैली’ हुई। रैली के लिए इनेलो, इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने नीतीश कुमार समेत 10 राज्यों के 17 नेताओं को निमंत्रण दिया था, लेकिन मंच पर 5 बड़े नेता ही दिखे। इनमें नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, NCP चीफ शरद पवार, SAD नेता सुखबीर सिंह बादल और सीपीएम नेता सीताराम येचुरी शामिल थे।

इनेलो की रैली में नीतीश कुमार ने कांग्रेस समेत सभी दलों से एक साथ आने की अपील की। नीतीश ने कहा कि ऐसा होने के बाद BJP को 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलेगी।

वहीं, तेजस्वी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि अब NDA कहां है? शिवसेना, अकाली दल, JDU जैसे बीजेपी सहयोगियों ने लोकतंत्र बचाने के लिए इसे छोड़ दिया है।

इधर, सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह नया गठबंधन बनाने के लिए साथ आने का समय है। बादल ने आगे कहा कि SAD, शिवसेना और JDU ही असली NDA है, क्योंकि हमने इसकी स्थापना की थी। वहीं, शरद पवार ने कहा कि अब 2024 में सरकार बदलने का समय आ गया है।

Lalu yadav_NItish Kumar: बता दें कि नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काटकर जेल से बाहर आए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से इसी महीने मुलाकात की थी। चौटाला की पार्टी इनेलो हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टी है, जहां लोकसभा की 10 सीटे हैं। चौटाला की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती है। हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी यूपी की भी 5 से ज्यादा सीटों पर जाट वोटर्स का असर है।

एक तरफ नीतीश विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। उधर, अमित शाह ने दो दिन पहले ही बिहार का दौरा कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। पूर्णिया जिले में एक रैली मे शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी। 2025 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से बिहार में सरकार बनाएगी।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश RJD और कांग्रेस की गोदी में बैठ गए। नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नाडिस के साथ भी धोखा किया। मांझी के साथ धोखा किया। अब BJP को धोखा देकर लालू के पास चले गए। ये धोखा मोदी जी के साथ नहीं हुआ है। बिहार की जनता के साथ हुआ है।

Reports Today

Click