अब एक ही लक्ष्य! करते रहो योग बनते रहो निरोग : तन – मन सब रहेगा फिट

3266

जगतपुर, रायबरेली। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोती लाल नेहरू स्टेडियम में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह अधिकारीगणों तथा स्कूली बच्चों एवं गणमान्य लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से योग संबंधित क्रियाकलाप में हिस्सा लिया। इस मौके पर स्पोर्ट एवं योगा एक्टिविस्ट भी मौजूद रहे।

रायबरेली जनपद के विभिन्न संस्थानों सहित स्कूल और कॉलेजों में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर रही। लोगों ने बड़े मनोयोग के साथ योग और अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सदर, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी प्रतिभाग किया। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के इंटर कॉलेज राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर के कुशल प्रबंधक श्री हरिचन्द बहादुर सिंह ने भी स्कूल के छात्र छात्राओं और कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार सहित शिक्षकों और शिक्षिकाओं के साथ योग गतिविधियों में हिस्सा लिया।  वहीं छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट किट वितरण किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बडा है। प्राचीन काल से ही योग से शरीर, मन और आत्मा के लिए अनगिनत लाभ हैं। यह स्व-उपचार को बढ़ावा देता है, आत्म-जागरूकता को बढ़ाता है, संतुलन और सद्भाव प्राप्त करने में मदद करता है और बहुत कुछ। योग पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है जो भौतिक शरीर में तनाव और तनाव को कम करता है।

अपनी जीवनशैली में बदलाव करके और दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करके, यह तंदुरूस्ती में मदद कर सकता है। योग के इन सभी लाभों को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना आवश्यक समझा गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के लाभों को देखा। साथ ही, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विचार का भी प्रस्ताव रखा। 11 दिसंबर 2014 को महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव भी पेश किया गया था।

मसौदे को 177 सदस्य देशों और कई वैश्विक नेताओं का समर्थन मिला और इसे बिना वोट के अपनाया गया।
हर साल योग दिवस एक नई और अनूठी थीम के साथ मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम “मानवता के लिए योग” थी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय “मानवता” है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 समारोह यदि आप योग के लिए नए हैं, तो आप योग का अभ्यास शुरू करके उत्सव की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ बुनियादी आसन या प्राणायाम सीखें और अपनी छत पर या पास के किसी पार्क में इसका अभ्यास करें। सुबह की ताजी हवा के साथ बाहरी वातावरण में रहना सुनिश्चित करें।

यदि आप पहले से ही एक योगी हैं, तो अपने मित्रों को योग के लाभों के बारे में सिखाने का प्रयास करें और उन्हें अपने साथ अभ्यास कराएँ। इन्हीं सब बातों को आगे बढ़ाते हुए आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और अच्छा वातावरण मिले वर्ष भर में एक दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है वैसे तो प्रतिदिन लोग योग और व्यायाम करते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी और लाभकारी है।

  • मनीष श्रीवास्तव
3.3K views
Click