आबकारी विभाग ने आगामी त्योहार को लेकर करी कार्यवाही,65 लीटर पकड़ी कच्ची शराब

18313

रायबरेली- आगामी त्यौहारों व लोकसभा आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14/03/2024 को उपजिलाधिकारी लालगंज मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक लालगंज संजीव सिंह व आबकारी निरीक्षक सदर अखिलेश कुमार द्वारा जनपदीय आबकारी स्टाफ के साथ थाना खीरो के अन्तर्गत ग्राम नन्दाखेडा़ व थाना सरैनी के अंतर्गत ग्राम पासिन का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों , आसपास के जंगलों , नदी के किनारे आदि स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गई।

दबिश के दौरान लगभग 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 500 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 14405, व व्हाट्सएप नंबर 9454 466019, का प्रचार प्रसार किया गया। गांव में या आस -पास किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बनाने या बेचने का काम करता है तो इसकी गोपनीय सूचना आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

अनुज मौर्य/विक्रम सिंह रिपोर्ट

👁 18.3K views
18.3K views
Click