एनकाउंटर: पुलिस गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर बदमाश

19945
photo-0002
गोली लगने से घायल बदमाश
कौशाम्बी | पिपरी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्री शीटर बदमाश दीपक पासी को गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक किसी घटना को अंजाम देने के लिए भगवतपुर गांव के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर पकड़ने की कोशिस की। जिस पर उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जवाबी कार्यवाही के बदमाश दीपक पुलिस की गोली से घायल हो गया। दीपक पर पिपरी थाने में आधा दर्जन के करीब मुकदमें पुलिस अभिलेखों में दर्ज है। 
 
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया, पिपरी थाना इलाके का वांछित हिस्ट्री शीटर बदमाश है दीपक पासी, जिस पर हत्या के प्रयास, बलवा, राहजनी,  गैंगगेस्टार जैसी गंभीर धाराओं में मुकदद्मा दर्ज है। पुलिस ने आज सुबह उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया। पुलिस उनसे इनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश दीपक के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल तमंचा व् कारतूस बरामद किया है। 
👁 19.9K views
19.9K views
Click