एलएलसी के नेतृत्व में श्री गुमान बिहारी मंदिर में चलाया गया सफाई अभियान

14925

महोबा , जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एलएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में मठ मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में हाथ बटाएं, अपने मंदिर, तीर्थ स्थलों को सजाएं के स्लोगन के साथ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री अयोध्या धाम में भव्य एवं नव्य मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चरखारी वार्ड रायनपुर में श्री गुमान बिहारी मंदिर परिसर में एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर के साथ भाजपा नगर मंडल टीम ने सफाई अभियान में सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता भास्कर तिवारी, अशोक महाराज,विनोद खटीक, कैलाश ताम्रकार, अमित पटेरिया, सभासद राजकुमार कुशवाहा, रामजी द्विवेदी, शुभम मिश्रा सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 14.9K views
14.9K views
Click