कांग्रेस नेता नीरज त्रिपाठी की सूचना पर रक्तदान संस्थान ने जरूरतमंद को प्रदान किया रक्त

30997

रक्तदान संस्थान परिवार अनवरत कर रही जरूरतमंदों की सेवा – डॉ नीरज

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : आज रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय द्वारा संस्थान के प्रमुख सहयोगी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.नीरज त्रिपाठी की सूचना पर जिला महिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती मरीज ममता उम्र 45 वर्ष निवासी कांधरपुर प्रतापगढ़ जो सेवर एनीमिया के मरीज हैं उनके उपचार हेतु एक यूनिट को पॉजिटिव रक्त जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के रक्त कोष द्वारा नि:शुल्क प्रदान करवाया गया। परिजनों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ नीरज ने कहा कि रक्तदान संस्थान हमारे जिले की एक ऐसी संस्था है जो पूरे जिले में जरूरतमंदों के उपचार हेतु डोनर के अभाव में नि:शुल्क रक्त प्रदान करवाती है। यह संस्था बहुत ही कम समय में आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि रक्तदान संस्थान की पूरी टीम निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहें जिससे कि देश विदेश में विभिन्न रोगों से जूझ रहे मरीजों को उनके उपचार हेतु मदद कर सके। आज के इस मौके पर निर्मल पांडेय, प्रेम प्रकाश मिश्रा, कुसुम लता गुप्ता, पवन नंदन भट्ट, अर्सलान प्रतापगढ़ी, अजय यादव, अरविंद कुमार, कपिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

👁 31K views
31K views
Click