किसानों की तरक्की से होगा राज्य व देश का विकास : रामचन्द्र सिंह

24954

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
किसानों की तरक्की ही भारत की खुशहाली का सबब बनेगी। ये कहना है भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह का। वे आज अपने दो दिवसीय अयोध्याधाम के दौरे के अंतिम दिन पत्रकारों से मुखातिब हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह ने हरिद्वार के अलकनंदा में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष रहे नरेंद्र कुमार तिवारी को प्रदेश का दायित्व सौपते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपने अयोध्या दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही अयोध्या महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव का भी स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन को और ज्यादा विस्तार करने के लिए वो डोर टू डोर सम्पर्क करेंगे, और ज्यादा से ज्यादा किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे।
इस पत्रकार वार्ता के दौरान का अयोध्या मंडल की महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी, सदस्या पिंकी आदि अन्य मौजूद रहीं।
Byte 1 राम चन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष
Byte 2 नरेंद्र कुमार तिवारी

👁 25K views
25K views
Click