ग्राम विकास अधिकारी देवकरन बने एडीओ

20723


बेलाताल (महोबा)। ग्राम विकास अधिकारी देवकरन को पदोन्नति दे दी गई है। अब देवकरन को चित्रकूट में एडीओ आईएसबी के पद पर प्रमोशन हुआ है । इस अवसर पर ब्लाक सभागार में आलोक द्विवेदी जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महोबा ने स्वागत करते हुये कहा कि आपका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। प्रशांत कुमार खंड विकास अधिकारी ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का भी माहौल है और हमें अपने साथी के यहाँ से जाने का दुःख भी रहेगा क्योंकि इनका कार्य काल बेहतरीन रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रहीम बख्स व अरविन्द अरजरिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर चंद्रभान वर्मा, रवि त्रिपाठी, योगेन्द्र वर्मा, रविन्द्र पटैरिया, उमाशंकर मिश्रा, भूपेंद्र गोस्वामी, भूपेंद्र सोनकिया, सहित लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सौरभ शुक्ला ने किया ।

👁 20.7K views
20.7K views
Click