जनता घर में रहे, जनता के लिए हम रोड पर हैं – जेपी यादव

28582

परशदेपुर (रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरे देश में लागू 21 दिनों का लॉक डाउन का आदेश सख्ती से लागू कर दिया गया है।नगर पंचायत परशदेपुर में लॉक डाउन का और सुरक्षा विव्वस्था का जायजा डीह थानाप्रभारी जेपी यादव और चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह ने नगर में घूम कर लिया।इस दौरान उन्होंने लोगो को लॉकडाउन का पालन करने को कहा।उन्होंने कहा कि जनता को घर से बाहर निकलने की ज़रूरत नही है। आवश्यक वस्तुओं की आवश्यकता पड़ने पर नगर पंचायत द्वारा चिन्हित दुकानों से होम डिलीवरी की विव्वस्था करी गई है। जिसको भी कोई सामान मंगवाना हो तो वो फोन द्वारा मंगा सकता है। जनता अपने घरों में ही रहे,हम जनता के लिए रोड पर है।किसी को कोई समस्या हो तो वो फोन द्वारा हमको या चौकी प्रभारी को सूचित कर सकता है।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

👁 28.6K views
28.6K views
Click