ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में 3 लोग घायल

24650

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ नहर पुल के पास ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। रायबरेली से फतेहपुर जा रहे पिकअप की टक्कर लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से हो गई।

जिसके चलते ट्रैक्टर सवार बाबूलाल पुत्र सुंदर लाल निवासी बसंतपुर कठोईया तथा पिकअप सवार वीरू पुत्र रामनारायण तथा राकेश पुत्र गुरु प्रसाद निवासी फतेहपुर घायल हो गए। पीआरवी पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 24.7K views
24.7K views
Click