नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा की भव्य मूर्ति एवं कलश स्थापना

22412

महराजगंज रायबरेली , श्री दानेश्वर धाम मंदिर परिसर में नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा की भव्य मूर्ति एवं कलश स्थापना कर दुर्गा ज़ी की नयन पट्टिका एसडीएम रश्मिलता एवं समिति के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संरक्षक सुधा अवस्थी, शोभनाथ वैश्य द्वारा खोली गयी। बताते चले की श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कस्बे के सुप्रसिद्ध श्री दानेश्वर मंदिर प्रांगण के पंडाल में प्रथम दिन माँ दुर्गा, माँ सरस्वती,श्री गणेश, कार्तिकेय आदि की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक स्थापित कराई गयी। मौके पर अतिथियों एवं जनमानस द्वारा मंत्रोचारण एवं मंगला आरती की गयी।

समिति के उपाध्यक्ष श्यामप्रकाश (लल्लन वर्मा), सूर्यप्रकाश वर्मा एवं रिंकू जायसवाल नें कार्यक्रम के जानकारी देते हुए बताया की मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के प्रत्येक दिन सुबह माँ दुर्गा सप्तशती पाठ व शाम कों आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। वहीं 5 अक्टूबर दिन शनिवार शाम कों जादूगर राकेश मोहन द्वारा जादू का कार्यक्रम, 8 अक्टूबर दिन मंगलवार कों श्रिद्धा म्यूजिकल ग्रूप द्वारा जागरण एवं 10 अक्टूबर दिन बुधवार कों शानदार जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम होगा।

समिति के अध्यक्ष राहुल वैश्य नें बताया की 13 अक्टूबर कों नगर भ्रमण कर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान मुकेश मोदनवाल , शिवकैलाश सोनी, संदीप वैश्य, प्रिंकल सिंह,बन्नू जायसवाल, मुकेश वैश्य, प्रिन्सु वैश्य, अंजनी वैश्य,ओमप्रकाश फौजी, ब्रम्हकुमारी सहित समिति के पदाधिकारी एवं जनसमूह मौजूद रहा।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 22.4K views
22.4K views
Click