CMO ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

34326

महराजगंज, रायबरेली। दोपहर अचानक पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह को देख अस्पताल में हड़कम्प मच गया। इस दौरान उन्होने वायरल बुखार, डेंगू आदि के लिए उपलब्ध दवाओं की जानकारी के साथ साथ डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। 

सीएमओ ने अस्पताल मे घुसते ही सबसे पहले परिसर की साफ सफाई पर नजर डाली, उसके बाद उन्होने दवा वितरण कक्ष पहुंचकर दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधीक्षक राधाकृष्णा से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के बाद उन्होने डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने अस्पताल में साफ – सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ डेंगू बुखार एवं वायरल बुखार के प्रति पूरी तरह से सजग रहने एवं क्षेत्र में भी डेंगू से बचाव आदि के प्रचार प्रसार के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर अधीक्षक डा0 राधाकृष्णा, डॉ. अनिल भारद्वाज, डा० फैजान सहित फर्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 34.3K views
34.3K views
Click