सलोन के इन इलाकों को किया गया सील

15568

सलोन,रायबरेली।कोरोना के दोस्त बन तब्लीगी जमातियों ने सूफी संतों की नगरी को संक्रामित कर दिया है।सहारनपुर के जमातियों ने सलोन नगर को कोरोना वायरस का केंद्र बना दिया।निजामुद्दीन के मरकज से लौटकर सलोन के एक मदरसे में छुपे जमातियों में कोरोना संक्रमण पाये जाने के बाद जनपद का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट सलोन क्षेत्र बन गया है।जिसके बाद मदरसे के चारो ओर लगभग तीन किलोमीटर परिधि को मुख्य सचिव के आदेश के बाद गुरुवार को सील कर दिया गया है।इस इलाके में आने जाने पर रोक लगा दी गई है।इसके साथ ही सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
वही उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं और दवाओं के लिए कस्बे के लोग नगर पंचायत द्वारा जारी की गई लिस्ट से होम डिलेवरी समान मंगवा सकते है।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 15.6K views
15.6K views
Click