अज्ञात डंपर ने खनन अधिकारी की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल बाल बचे खनन अधिकारी

18108

रायबरेली। सड़क पर बेतरतीब तरीके से दौड़ते ओवरलोड मौरंग ट्रक का आतंक रायबरेली में देखने को मिला है। एक अज्ञात डंपर ने खनन अधिकारी की गाड़ी को जबरजस्त टक्करp मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना देर रात 4 बजे थाना मिल एरिया क्षेत्र के रायबरेली अयोध्या सड़क मार्ग पर शारदा नहर के पास की है। ओवरलोड मौरंग ट्रकों की चैकिंग में लगे खनन अधिकारी सुरेश कुमार लाकड़ा अपनी निजी काली रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। इनके साथ उनका ड्राइवर भी था। एक अज्ञात मौरंग ट्रक को उनके साथ के कर्मचारी ने रुकवाने की कोशिश की। शारदा नहर मिल एरिया के पास डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ग़नीमत रही कि अधिकारी बाल-बाल बच गए।


टक्कर मारकर चालक मौके से फरार जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। इस मामले में थाना मिल एरिया प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी सुरेश कुमार की गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में मौजूद खनन अधिकारी व अन्य लोग सुरक्षित हैं। खनन अधिकारी को मामूली चोट आई है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाही की जाएगी।

एआरटीओ ने सुबह चलाया ओवरलोड वाहनों पर चैकिंग अभियान

एआरटीओ प्रवर्तन ने आज सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि
कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को सीज किया गया है।


विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसा गया। वहीं ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया। ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से लाखों का समन शुल्क भी वसूला गया है। आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया था।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 18.1K views
18.1K views
Click