अतिक्रमण, जाम  जनता के लिए बनी बड़ी समस्या

19440

महराजगंज रायबरेली-कस्बे में जाम की समस्या आम हो गई है दिन में कई बार जाम की स्थिति भयावह हो जाती है जिसमें स्कूली बच्चों को भी कड़ी धूप में परेशान होता देखा जा सकता है। यही नहीं यही जाम अक्सर दुर्घटना का सबब भी बन जाते है। स्थानीय प्रशासन ने यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर यह और भी भयावह हो जाएगा।
बताते चले कि कस्बे के मुख्य चौराहे से चंदापुर चौराहे, तहसील के सामने एवं बछरावां मार्ग पर जाम की भयंकर समस्या देखने को मिल रही है इस जाम में प्रशासनिक अधिकारी, एंबुलेंस, राहगीर के साथ साथ स्कूली बच्चे बुरी तरह फंस जाते है। यही नहीं कड़ी धूप में जाम की चपेट में फंसे स्कूली बच्चों को कई बार बेहोस होकर गिरते भी देखा गया है तो वही घंटों तक फंसी एंबुलेंस मरीज की हालत बेकाबू करने के लिए काफी है। जाम की बात की जाए तो सड़कों के किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण तो मुख्य कारण है ही लेकिन जब भी को बड़ा वाहन चौकी से निकलता है तो पटरी पर फैले अतिक्रमण के कारण निकल नहीं पाता है जिससे देखते देखते जाम और विकराल रूप धारण कर लेता है। जाम तो तीसरी बड़ी वजह है कस्बे में फर्राटा भरते अनगिनत ऑटो एवं रिक्शा जो कि सड़कों पर कही भी कभी भी खड़े होकर सवारियां भरना शुरू कर देते है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की समस्याएं आगे और बढ़ सकती है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 19.4K views
19.4K views
Click