आओ धरा को बनाएं हरा-भरा : गीता

12700

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पौधरोपण किया गया . भगवा चुंगी में सपा नेत्री गीता मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए. इस मौके पर गीता मिश्रा ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखना हमारा पहला कर्तव्य है. पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी बेहद जरूरी है. उन्होंने आह्वान किया कि सिर्फ पर्यावरण दिवस या खास मौके पर ही पौधे ना लगाएं बल्कि रोज कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प जरूर लें. इस मौके पर रामकृष्ण मिश्र, आशुतोष पांडे, अरुण कुमार, लालू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

👁 12.7K views
12.7K views
Click