आगामी चुनाव को लेकर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल में किया फ्लेग मार्च

30021

डलमऊ रायबरेली – आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं अर्धसैनिक बालों द्वारा विभिन्न जनपदों के प्रमुख नगरों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है लोकसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डलमऊ नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मिलकर डलमऊ कस्बे के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला संयुक्त बल द्वारा डलमऊ कस्बे के घनी आबादी एवं संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो किसी की खैर नहीं कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डलमऊ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 30K views
30K views
Click