इंटर कॉलेज शंकरपुर में यूपी बोर्ड टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान, 83 शिक्षक भी हुए सम्मानित

12307

यूपी बोर्ड के टॉपर ने जिले में पांचवी रैंक लाकर इंटरमीडिएट के छात्र शुभ सिंह ने बढ़ाया कालेज का मान

जगतपुर, रायबरेली। मां सरस्वती की वंदना एवं 1857 क्रांति के अमर सेनानायक राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा में फूल माला अर्पण कर एवं आरती के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, शंकरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री हरिचंद बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट श्री सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समर बहादुर सिंह, विजय करन सिंह ,गोरख, मुन्ना तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

प्रबंधक श्री हरिचंद बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य के कुशल निर्देशन में संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने क्षेत्र भर से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं, पत्रकार बंधुओं एवं अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

कार्यक्रम में शिक्षक विनीत त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, गोविंद अग्रहरि, सहित कई शिक्षकों ने ओजस्वी शैक्षिक भाषण देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में हाईस्कूल के 49 एवं इंटरमीडिएट के 46 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के कुल 83 शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, विशेष रूप से श्री हरिचंद बहादुर सिंह एवं श्री सत्येंद्र सिंह की जमकर सराहना की गई। इस सफलता के पीछे शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत, क्षेत्र के सम्मानित लोगों का सहयोग, अभिभावकों का समर्थन एवं विद्यालय का उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल प्रमुख रहा है। साथ ही एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 12.3K views
12.3K views
Click