आशा-आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के यूपी अधिवेशन का हुआ उद्घाटन

18394

अयोध्या। संघ कार्यालय, अयोध्या साकेत निलयम में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध आशा /आशा संगिनी कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय प्रथम द्विवार्षिक प्रदेश अधिवेशन का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ,उत्तर प्रदेश श्री विशेश्वर राय जी एवं उत्तर प्रदेश संगठन मन्त्री श्री राम निवास सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अधिवेशन की अध्यक्षता आशा /आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह जी ने किया।

संगठन गीत के पश्चात मुख्य अतिथि श्री विश्वेशराय जी ने अधिवेशन का औपचारिक शुभारम्भ करते हुए भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति से परिचय कराते हुए आशा एवं आशा संगिनी बहनों को एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात आशा संगठन की वर्तमान प्रदेश महामंत्री श्रीमती हेमलता जी ने प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा विगत वर्षों में संगठन द्वारा कर्मचारियों के हितार्थ एवं संगठन के विस्तार और सदस्यता सम्बन्धी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

आशा संगठन,उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री अशोक मिश्रा जी ने संगठन में कार्य करने वाले दायित्वधारियों को अनुशासनहीनता से बचने का मूल मन्त्र प्रदान करते हुए संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ, अयोध्या के जिला मन्त्री सुजीत कुमार पाण्डेय ने किया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं में भारतीय मजदूर संघ, अयोध्या उप मन्त्री श्री आशीष श्रीवास्तव जी, प्रचार मन्त्री श्री पुष्कर दत्त तिवारी जी, संगठन मन्त्री श्री शुभम सिंह जी, श्री अजय सिंह जी, श्रीमती मीरा पाठक जी, श्रीमती रीना त्रिवेदी जी, श्रीमती उषा वाजपेयी जी, श्रीमती उषा पाण्डेय, श्रीमती ललिता देवी, श्रीमती आरती, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती झिनुक लता, श्रीमती वन्दना सिंह समेत विभिन्न जिले से बड़ी संख्या में आशा/आशा संगिनी बहनों की उपस्थिति रही।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 18.4K views
18.4K views
Click