एलईडी वैन ने शहर 9 प्रमुख प्वाइंटों पर केंद्र सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

24025

महोबा , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ से रवाना की गई एलईडी वैन जिले में पहुंची। जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी के संयोजन में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता के संचालन में शहर के 9 प्रमुख प्वाइंटों पर एलईडी बैन ने केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया एवं मोदी की गारंटी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के लिए आम जनता के सुझाव पेटिका में आमजन ने डालें जिसमें से कुछ लोकहित के सुझाव संकल्प पत्र में शामिल किए जाएंगे।

उदल चौक में कार्यक्रम के संयोजक पंकज गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष एवं अतिथि के रूप में सत्येंद्र प्रताप जिला मीडिया प्रभारी रहे। आल्हा चौक में डॉक्टर राजेश चौरसिया एवं अंकुर शिवहरे, हवेली दरवाजा में ज्ञान प्रसाद राठौर एवं संदीप शुक्ला, परमानद चौक में संतोष अग्रवाल, जितेंद्र बुधौलिया, डाक बंगला में उमाशंकर गुप्ता व साधना गुप्ता रही ,सत्तीपुरा में दुर्गा प्रसाद गुप्ता नरेंद्र कुशवाहा रहे। बड़ी चंद्रिका चौराहा में धीरेंद्र कुमार राठौर, डॉक्टर संतोष चौरसिया रहे। यह एलईडी वैन महोबा विधानसभा में 40 स्थान पर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगी एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन के संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24K views
24K views
Click