ऐहार टोल प्लाजा से आज रात से सफर करना होगा महंगा, 10 फीसदी बढ़ेगा टोल टैक्स

29328

बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को लगने जा रहा एक और झटका

लालगंज, रायबरेली। ऐहार स्थित टोल प्लाजा एनएच 232 से आज मध्य रात्रि से सफ़र करना होगा मंहगा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सभी टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्य रात्रि बारह बजे से टोल दस फीसदी बढ़ जाएगा।

बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगने जा रहा है। आज रात से सफर महंगा होने जा रहा है। एनएच 232 ऐहार टोल प्लाजा इंचार्ज मोनू सिंह राठौर के अनुसार 31 मार्च की मध्यरात्रि से टोल बढ़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को टोल टैक्स के लिए अब जेब कुछ और ढीली करनी होगी।

एनएच 232 टोल प्लाजा पर एक तरफ से यात्रा के लिए कार-वैन पर 60 रुपये, लाइट कमर्शियल वाहन 95 रुपये, दो एक्सल 200 रुपये, तीन एक्सेल 220 रुपये, चार से छह एक्सेल तक के बड़े वाहन 315 रुपये और सात एक्सेल और उससे बड़े वाहन पर 385 रुपये टोल टैक्स देना होगा।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 29.3K views
29.3K views
Click