बेमौसम बारिश से धुली किसानों की उम्मीदें, खेतों में गिर गई गेहूं की फसल

23767

लालगंज, रायबरेली। बेमौसम बारिश से किसानों की उम्मीदों में फिरा पानी शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा बोई गई गेहूं की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

इस बारिश से गेहू सहित कई अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि, इस बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़े गेहूं के पौधे खेतों में गिर गए हैं। बारिश के कारण खेतों में पानी जमा होने से गेहूं के दाने सड़ जातें हैं। बेमौसम को लेकर क्षेत्रीय किसानों से बात करते हुए जिला रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ऐहार गांव के रहने वाले किसान रामकिशुन ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल लगभग पक चुकी थी, अचानक शुक्रवार को तेज हवा के साथ आई बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई।

गेहूं की फसल गिरती है तो गेहूं के दाने काले पड़ जाते है और उपज में कमी आती है। रामचरन यादव ने बताया कि खेत गीला होने के कारण गेहूं की कटाई में देरी होगी, देरी होने से गेहूं के दाने खेत में गिरेंगे जिससे फसल की पैदावार में कमी आती है। लल्ला यादव ने बताया कि खेत में पड़ी गेहूं की फसल से बेहतर उपज मिलने की उम्मीद धराशायी हो गई।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 23.8K views
23.8K views
Click