और जब खुद ट्रैक्टर चला कर लड़की के घर पहुंचा दूल्हा बारात लेकर, वीडियो वायरल

7591

रायबरेली –शादियों में आमतौर पर दूल्हे को लग्जरी कार,घोड़ी या बग्घी पर सवार होकर बारात ले जाते देखा जाता है,लेकिन डलमऊ तहसील क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।यहां दूल्हा पारंपरिक दिखावे से हटकर खुद ट्रैक्टर चलाकर बारात लेकर पहुंचा।जोहवा नटकी गांव स्थित प्रजापति परिवार में आई इस बारात को देखने के लिए गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।दूल्हे का ट्रैक्टर चलाकर बारात में शामिल होना लोगों को काफी पसंद आया। बारातियों ने भी इस अनोखे अंदाज का जमकर आनंद लिया और कई लोगों ने वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।ग्रामीणों का कहना है कि यह बारात सादगी,ग्रामीण संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दे रही है। जहां एक ओर शादियों में बढ़ते खर्च और दिखावे का दौर है,वहीं दूल्हे का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।बारात में शामिल लोगों ने बताया कि दूल्हे का ट्रैक्टर प्रेम और खेती-किसानी से जुड़ाव पहले से ही रहा है,इसलिए उसने अपनी शादी के खास मौके पर भी उसी अंदाज को चुना।फिलहाल यह अनोखी बारात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 7.6K views
7.6K views
Click