दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे वीडियो हुआ वायरल

28477

डलमऊ रायबरेली-मामूली कहासुनी ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए और लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार मुराई बाग मुख्य चौराहे से चंद कदमो की दूरी से डलमऊ रोड पर किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला करने लगे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे।मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगो की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं भी बीच बचाव करते दिखाई दिए लेकिन दोनों पक्ष के लोग भिड़ते रहे। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हर। इस मामले पर थाना प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि दुकान में तोड़फोड़ की गई और एनसीआर दर्ज की गई हैं तोड़फोड़ करने वाले को गिरफ्तार किया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 28.5K views
28.5K views
Click