और जब जल भराव और टूटी सड़कों को लेकर सड़क पर स्वयं उतर आए यमराज

933

रायबरेली -रायबरेली मे टूटी सड़क मे हुए जलभराव के बीच नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ यमराज के भेष मे भी एक व्यक्ति साथ साथ रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यमराज सांकेतिक रूप से धरने मे शामिल होकर यह यह सन्देश दे रहे हैं कि यह टूटी सडके जानलेवा हैं। दरअसल शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में शुमार गल्ला मंडी मार्ग पर जलभराव बड़ी समस्या है। इसी समस्या को लेकर आज गुरुवार को नगर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान दर्जनों लोगों सड़क पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। फिलहाल यह कोई सड़क जल भराव और गड्ढे को लेकर नया मामला नहीं है इसके पूर्व में भी हर साल बरसात में पूरा शहर ही नहीं पूरा जिला जलमग्न रहता है और उच्च अधिकारी केवल खाना पूर्ति करके अपना पल्ला झाड़ लेते हैं परेशानी का डांस जनता को झेलना पड़ता है बात करी जाए रायबरेली जिले की किसी भी सड़क की तो शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जो गड्ढा मुक्त हो फिलहाल जब जनता का ज्यादा दबाव पड़ने लगता है तो उच्च अधिकारी लोग खानापूर्ति के लिए गधों में पैकिंग कर कर अपनी पीठ ठप ठपा लेते हैं।

अनुज मौर्य/ प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 933 views
933 views
Click