यशवंत सिंह ने संभाला डलमऊ तहसीलदार का पदभार, धरातल पर काम करने में विश्वास

2042

जनपद हरदोई से आने के बाद रायबरेली में मिली डलमऊ तहसील की जिम्मेदारी


डलमऊ रायबरेली। जनपद की डलमऊ तहसील में पूर्व तहसीलदार मंजरी सिंह के स्तांतरण के बाद डलमऊ तहसील की जिम्मेदारी यशवंत सिंह को सौंपी गई जिलाधिकारी सरनीत कौर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेशों के तहत उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई पदभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार यशवंत सिंह ने कहा वह धरातल पर उतरकर काम करने में विश्वास रखते हैं श्री सिंह ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयाबध्य समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा उनकी कार्यशैली की मुख्य विशेषताओं में राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण शामिल है खासकर लंबित भूमि विवादों और पैमाईश से जुड़े मामलों में वह केवल कार्यालय में बैठने के बजाय मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने को प्राथमिकता देते हैं तहसीलदार यशवंत सिंह इससे पूर्व जनपद हरदोई के बिलग्राम तहसील की जिम्मेदारी संभाले हुए काफी अनुशासित अधिकारी के तौर पर अपनी छवि बनाए रख्खी थी तहसीलदार यशवंत सिंह के बिलग्राम तहसील के कार्यकाल पर नजर डाली जाए तो वह परिणाम देने में विश्वास रखने वाले अफसरों में से एक है डलमऊ में हुई उनकी तैनाती से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने की उम्मीद बताई जा रही है बीते दिन तहसीलदार यशवंत सिंह और नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के द्वारा क्षेत्र के कई गांवो का निरीक्षण किया गया जहां पर गंगा से सटे गांवों का विशेष ध्यान रखते हुए बाढ़ आने की स्थिति में आपदा से निपटने को लेकर उन गांवो का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया जो बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं गंगा से सटे जमालपुर मोहिउद्दीन नगर, पूरे रेवती सिंह, खपरा ताल, चक मलिक भीटी, रामबक्स का पुरवा सहित अन्य गांवों का निरीक्षण किया गया और तहसीलदार ने संबंधित तहसील कर्मचारियों को निर्देशित किया की गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखें।

संदीप फिज़ा रिपोर्ट

👁 2K views
2K views
Click