कैम्प लगाकर वसूले साढ़े आठ लाख … 35 बकायादारों के काटे कनेक्शन

17863

 


कुलपहाड़ ( महोबा )
विद्युत विभाग द्वारा नगर में कैम्प लगाकर बिल संशोधन कर 8 लाख 54 हजार रुपए की वसूली की गई . लम्बे समय से लंबित बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले 35 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विद्युत उपखण्ड अधिकारी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि आज नगर में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में बिल सन्शोधन मेले का आयोजन किया गया. जिसमें करीब आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं के बिल सन्शोधित कर साढे 8 लाख रुपए का राजस्व जमा कराया गया।
इस मौके पर अवर अभियंता शैलेन्द्र कुमार, लाइनमेन विश्वनाथ, सहित विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

👁 17.9K views
17.9K views
Click