*गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर*
रिपोर्ट:संदीप कुमार
लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर रामनगर गांव निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई आनन-फानन परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि पंकज कुशवाहा ने देर शाम खेतों की ओर शौंच के लिए गया था। थोड़ी देर बाद घर पर उसका फोन आया और उसकी जुबान लड़खड़ान लगी। वहीँ परिजन खेत की ओर गए जहां पर वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने आनन फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की बिगड़ी हालत
👁 588 views
588 views
Click


