लालगंज,रायबरेली। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। क्षेत्र के ग्राम पूरेलालू मजरे रामनगर गांव की रहने वाली आशा पत्नी रंजीत रैदास को बुधवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी।निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि पत्नी पत्नी के मध्य हुए आपसी विवाद के चलते आशा ने विषाक्त पदार्थ खाया था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट
👁 20.3K views
20.3K views
Click

