नेतवारी चतुरपुर निवासी महिला की एक्सीडेंट में मौत, रिश्तेदार घायल

10273

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
जेल में निरुद्ध पति के मुकदमे की पैरवी करने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से लखनऊ हाईकोर्ट जा रही तारुन थाना क्षेत्र के नेतवारी चतुरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रदीप गौड़ की पत्नी अनिता की पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चाँदपुर छतीरवा के पास साथ जा रहे रिश्तेदार की स्कूटी किसी वाहन से भिड़ गयीं। जिससे महिला की घटना स्थल पर मौत हो गयी और साथ जा रहे रिस्तेदार घायल हो गये।स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों के सहयोग से दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की बात बताई गयी हैं। बताया गया कि प्रदीप के जेल में निरुद्ध होने के उपरांत महिला अपने मायके अम्बेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में माता पिता के साथ रहती थी और वही से पति के मुकदमे की पैरवी कर रही थी।साथ जा रही रिस्तेदार की स्कूटी का नम्बरUP42B एफ 7890 बताया गया है।मृतका के दो बेटियां है जो ननिहाल में रह रही है।

👁 10.3K views
10.3K views
Click