ट्यूबवेल पर सोने गए 48 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

38743

रायबरेली

गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी अंतर्गत पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू पुत्र भगौती के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेद्दू बीते 5 दिन पूर्व ही ईंट भट्ठे से मजदूरी कर घर वापस लौटा था। बुधवार रात वह खाना खाकर गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब परिवार का अमरनाथ खेत में पानी लगाने पहुंचा तो ट्यूबवेल के पास मालिन बाग में छेद्दू का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अटौरा बुजुर्ग चौकी पुलिस और गुरबक्शगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 38.7K views
38.7K views
Click