डीएम एसपी के मनाने पर परिवारजनों ने किया सर्राफा व्यापारी का दाह संस्कार

20870

पनवाड़ी/महोबा , 25 जनवरी को हुए सर्राफा व्यापारी हमले में कल सुबह झांसी में उपचार के दौरान सर्राफा व्यापारी की मौत होने से परिजनों ने शव को एंबुलेंस से उतारने और दाह संस्कार करने को मना कर अपनी मांगों को लेकर अड़ गए थे। परिवारजन मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, बदमाशों के इनकाउंटर, मृतक के बच्चों के भरण पोषण के लिए दस करोड़ रुपए और डीएम एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े गए थे। वहीं पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद भी परिजनों ने किसी की एक ना मानी। अर्ध रात्रि तक चली मान मुनऊअल में सांसद पुष्पेंद्र चंदेल डीएम,एडीएम, एसपी, एसडीएम,सीओ तहसीलदार किसी की ना मानी और परिवारजन अर्ध रात्री तक अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। आज सुबह पुन: डीएम और एसपी द्वारा मृतक के परिवारजनों को मनाने का प्रयास क्रिया गया। वहीं मृतक के परिवारजनों ने दोनों अधिकारियों की बात मानते हुए सुबह मृतक का दाह संस्कार कर दिया। दाह संस्कार के बाद व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें खोल ली हैं।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 20.9K views
20.9K views
Click