दिनदहाड़े कृषक के मकान से जेवरात व नगदी लेकर चोर हुए फरार

17917

महोबा , जनपद के एक ग्राम में दिनदहाड़े चोर कीमती जेवरात व नगदी रुपए लेकर हुए चंपत पीड़ित परिवार 2 वक्त की रोटी जुटाने के लिए है मजबूर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड चरखारी के खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सलुवा निवासी मकरंद सिंह पुत्र स्व जय सिंह लघु सीमांत कृषक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण मेहनत कर करता था। गरीब कृषक के यहां बीते रोज दिनदहाड़े चोरों ने लाखों रुपए के कीमती जेवरात तथा लगभग 40000 रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। उक्त कृषक रोजाना की भांति मजदूरी करने के लिए दूसरे गांव गया हुआ था तथा उसकी पत्नी घरेलू काम से कस्बा कबरई गई हुई थी जिससे मकान पर पूर्णतया तालाबंदी थी। जब भुक्तभोगी शाम के वक्त अपने घर वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा देख वह हैरान हुआ और अंदर प्रवेश हुआ तो कपड़े बिखरे पड़े हुए थे फिर उसने अलमारी की तरफ अपना ध्यान आकृष्ट किया तो उसका भी लॉक टूटा पड़ा हुआ था। जब उसने देखा अलमारी पर रुपए व जेवर नहीं थे जिससे मजदूर कृषक के होश उड़ गए। वह और उसका परिवार चिल्ला – चिल्ला कर रोने लगा चीख पुकार सुन गांव के लोग एकत्रित हुए जहां पीड़ित को ढांढस बंधाया भुक्तभोगी ने थाना खरेला पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर हुई चोरी की घटना में लिप्त चोरों को तत्काल पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पीड़ित की शिकायत मिलते ही थाना खरेला पुलिस ने मौके पर हुई चोरी की वारदात का बारीकी से निरीक्षण कर चोरों को पकड़े जाने का आश्वासन दिया एवं समाचार लिखे जाने तक इलाकाई पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है तथा दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 17.9K views
17.9K views
Click