तालाब में डूबकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

21686

डलमऊ,  रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोहवा नटकी ग्राम निवासी अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में गांव के पास स्थित तालाब में शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई खेतों में जानवर चराने गए ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोहवा नटकी ग्राम निवासी रामबरन पुत्र श्यामलाल 48 वर्ष का शव गुरुवार को दोपहर के समय गांव के पास स्थित तालाब में पाया गया सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सर्वेश कुमारी ने बताया कि मृतक सौच क्रिया के लिए तालाब के किनारे गया था जहां पर पैर फिसलने से तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 21.7K views
21.7K views
Click