तिलक में जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

24177

रायबरेली। जनपद में सड़क हादसा में तेज रफ्तार के चलते आए दिन लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रामरती पत्नी राम बहादुर उम्र 45 वर्ष पूरे कालू मजरे तेरूखा की रहने वाली महिला अपने पति के साथ तिलक समारोह में पूरे लाल जी मजरे डलमऊ जा रही थी वह जैसे ही अदीलाबाद गांव के पास पहुंची तो ब्रेकर से बाइक टकरा गई और महिला की नीचे गिरकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • विमल मौर्य
👁 24.2K views
24.2K views
Click