तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘अजगरा महोत्सव’ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने किया प्रतिभाग

17859

प्रतापगढ़ -कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री मयंकश्वर शरण सिंह, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर, माननीय विधायक श्री जित लाल पटेल, विश्वनाथगंज सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अजगरा महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। महोत्सव में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्थानीय संस्कृति एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।

महोत्सव के दौरान थाना लीलापुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध किए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुआ।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

👁 17.9K views
17.9K views
Click