पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर एसपी की चौखट पर पहुंचा पीड़ित परिवार

26283

महोबा , कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र ग्राम लाड़पुर निवासी पीडिता राजकुमारी पत्नी शिवराम विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसकी दो नाबालिक बच्चियां है। उसका पति महोबा में मजदूरी करता है जब पीड़िता का पति मजदूरी करने चला जाता है तो पडोस में रहने वाला दबंग देवीदीन पाल जो अकेला रहता है बच्चियो पर गलत नियत से उल्टे सीधे कमेंट एवं इसारे करता है जब बच्चियो ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा और चप्पलो से पीटा। जिसकी शिकायत पीड़िता के पति ने जानकारी होने पर थाना कुलपहाड़ में  की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 26.3K views
26.3K views
Click