लालगंजःरायबरेली फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।खड़ौआ थाना बागवाला जनपद एटा निवासी विकास कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में एक्सरे टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति हासिल की थी। जांच में उसके अभिलेख फर्जी मिले थे। जिस पर सीएचसी अधीक्षक डाँ राजीव गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से वह फरार चल रहा था। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि उसे लालगंज अस्पताल के निकट से अभी पकडा गया है। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 16K views
16K views
Click


