बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी उदयपुर के 9 स्टूडेंट जीपेट-2023 में चयनित

24142

उदयपुर। राजस्थान के भूपाल नोबल्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उदयपुर के 9 विद्यार्थियों का लब्धप्रतिष्ठित परीक्षा ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टिट्यूट टेस्ट (जीपेट)-2023 में चयन हुआ है।

फार्मेसी डीन डॉ युवराज सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें यहां के विद्यार्थियों स्नेहा सिंह, हेमलता धाकड़, अवधूत जोशी, मदन जायसवाल, कार्तिक त्रिवेदी, सुजाराम,अतुल पढा, भुवनेश बनिया, नेमाराम का चयन हुआ।

इस उपलब्धि पर बीएन संस्थान के कार्यवाहक चेयरपर्सन डॉ. कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ और बीएनआईपीएस के प्राचार्य डॉ चेतन सिंह चौहान ने इस महति कामयाबी पर उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित की।

ये जानकारी बीएन जनसंपर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी। ज्ञातव्य हैं की भुवनेश ने ये उपलब्धि लगातार छठी बार प्राप्त की हैं और अवधूत ने भारत में 364वां स्थान प्राप्त किया हैं।

इस परीक्षा के बाद विधार्थियो को उच्च अध्ययन के लिए सरकार के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में चयनित किया जाता हैं और छात्रवृति भी प्रदान की जाती हैं।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 24.1K views
24.1K views
Click