बेटी की शादी में लिए रिश्तेदारों से उधार का रुपये मांगना महिला को बड़ा भारी,मुकदमा दर्ज

42770

सलोन,रायबरेली।बेटी की शादी में लिए गए उधार का रुपये मांगने पर रिस्तेदारो ने महिला के घर मे घुसकर तोड़फोड़ की है।घटना की शिकायत पर पुलिस द्वारा भी कार्यवाही नही की गई।पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला करीमगंज निवासी किस्मतुन निशा पत्नी नसीम अहमद ने वर्ष 2021 में अपनी भांजी मैसर को बेटी तब्बो उर्फ तबीहा की शादी के लिए एक लाख रुपये उधार दिए थे।किस्मतुन ने आरोप लगाया कि उसने जब 2022 में अपनी बेटी साजिया बानो उर्फ चांदनी की शादी करने के लिए उधार पैसे मांगे तो देने से इनकार कर दिया।आरोप है कि 6 जनवरी 2025 को उसके रिश्तेदार शकील अहमद,मैसर,अल्फिया,रेहान नफीस उसके घर पहुँच गए।इसके बाद घर मे घुसकर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों मारपीट शुरू कर दी थी।महिला का आरोप है कि उसने घटना के संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने थाने भी गई।लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की थी।कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन लोगों की विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

संतोष मोदनवाल रिपोर्ट

👁 42.8K views
42.8K views
Click