भाजपा कार्यालय में विधानसभा मिलन समारोह का किया गया आयोजन

8319

महोबा , भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में विधानसभा मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता की अध्यक्षता में संयोजक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें 200 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिनमें से कई वर्तमान निर्दलीय सभासद अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हैं। समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी ने किया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 8.3K views
8.3K views
Click