मतदाता जागरूकता रैली

21544

महोबा ,  8मई. पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज रिबई महोबा के छात्र छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली गाँव का भ्रमण करते हुए कालेज पहुंच कर समाप्त हुयी। जिले के पं.दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इण्टर कालेज रिबई के छात्र छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह के नेतत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।  कहा कि जितना अधिक मतदान प्रतिशत होगा उतना लोकतंत्र मजबूत होगा। इस मौके पर समस्त अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 21.5K views
21.5K views
Click