मिट्टी खनन कर रहे डम्पर व जेसीबी को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

10603

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

लालगंज (रायबरेली) । लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तहत हो रहे अवैध मिट्टी खनन के मामले में सीओ इन्द्रपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने कार्यवाही करते हुये दो डम्फर व जेसीबी को कब्जे में लेकर निरूद्ध किया गया है।मामले की सूचना खनन अधिकारी के माध्यम से डीएम को भेजी गयी। बताया जाता है कि पिलखा गांव के पास अवैद्य खनन चल रहा था। सूचना मिलने पर सीओ इन्द्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर अवैद्य खनन करने वाले जेसीबी चालक एवं मालिक तथा दोनों डम्फर के चालकों को रंगे हाथों पकडा है।सीओ इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि अवैद्य खनन करने वाले डिघिया निवासी अशोक कुमार, रतापुर चौराहा रायबरेली निवासी सुनील कुमार, सुल्तानपुर जाला निवासी शिवकमार के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।सीओ की माने तो क्षेत्र में अवैद्य मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

👁 10.6K views
10.6K views
Click