मेधावी छात्रों को मिला कंप्यूटर सेट, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

10367

रायबरेली -DICSM Educator Foundation द्वारा आदर्श बाबूराम जूनियर हाई स्कूल नारायणपुर अकोदिया ऊंचाहार रायबरेली में कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर मेधावी छात्र सानुज पुत्र राजू एवं अंकित तिवारी पुत्र अरुण तिवारी को कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.dicsmeducator.in पर किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ सोनकर, मनीष गौतम, आनंद तिवारी एवं अनुज वर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा सफलता की कुंजी बन चुकी है।

संस्था के मैनेजर बादल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी संसाधनों तक पहुंच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है।

कंप्यूटर प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। यह संपूर्ण कार्यक्रम DICSM Educator Foundation के सदस्य यश कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 10.4K views
10.4K views
Click