यूपी के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के लिए खुलेंगे अलग से दवा काउंटर

13887

लखनऊ, 8 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के लिए दवा वितरण के अलग काउंटर खुलेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की मांग पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री श्री पाठक से आज इस आशय की मांग को लेकर समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी और कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिन्हा ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपे गए ज्ञापन में समिति ने कहा कि समयाभाव के चलते पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में दवा के लिए निर्धारित काउंटरों पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है।

पूर्व में प्रदेश के कुछ सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को दवा वितरण के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था थी जो बंद हो गई है। समिति ने उपमुख्यमंत्री से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाजरत मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दवा वितरण के लिए अलग से काउंटर खुलवाने की मांग की। समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी से उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे और पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दवा वितरण के अलग काउंटर खुलेंगे और किसी भी तरह की जरुरी दवाओं की कमी नहीं होगी।

रिपोर्ट – मनोज कुमार तिवारी

👁 13.9K views
13.9K views
Click